आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कसी कमर
(India) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है | ऐसे में उत्तराखंड दौरे पर आई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि जो देश के मुद्दे होंगे वह उत्तराखंड के मुद्दे भी होंगे | चाहे देश के किसान का मुद्दा हो या फिर देश के जवान का, साथ ही बेरोजगारी व महंगाई के साथ महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर भी हम जन-जन तक जाएंगे और बीजेपी सरकार का पर्दाफाश करेंगे | साथ ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को एक इंच भी आरएसएस के मुताबिक नही चलने देंगे | महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर रही और देहरादून के कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता करते हुए देश में महिलाओं पर हुए अत्याचार और उत्पीड़न को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया | वहीं इसके साथ उन्होंने उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को भी उठाया और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा निकालने की बात कही | इस बात पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और जहां-जहां कांग्रेस की सरकार रही उन राज्यों की हालत पर नजर डाली |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।