(India)
मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राजस्थान के धौलपुर में एंट्री करेगी। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पूर्वी राजस्थान की तीन लोकसभा सीटों करौली-धौलपुर, भरतपुर और दौसा को साधने की कोशिश कर रही है। धौलपुर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 25 फरवरी को धौलपुर पहुंचने के बाद 5 दिन का ब्रेक होगा। राहुल गांधी जनसभा के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। 2 मार्च को वापस धौलपुर आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।