बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से हुआ
(India) उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरूआत हो गई है | बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से हुआ | राज्यपाल के अभिभाषण में 2025 तक उत्तराखंड को देश का सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिखा | राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले वित्तीय वर्ष में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जिसमें सभी धर्म-समुदायों की महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं | बताया जा रहा है कि सरकार 27 फरवरी को बजट पेश कर सकती हैं | 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और 29 फरवरी को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा | सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।