राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी
(India) देश में तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव होने जा रहे हैं | ऐसे में जिन राज्यों में वोटिंग होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल हैं | यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं | इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं |राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू होगी जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी | इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। राज्यसभा चुनाव का दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिलेगा | क्योंकि यहां एक-एक सीट पर पेच फंसता नजर आ रहा हैं | यूपी की 10 सीटों के लिए 11 तो कर्नाटक की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारहैं | हिमाचल की 1 सीट पर भी 2 उम्मीदवार हैं, लेकिन यहां कांग्रेस के पास संख्याबल है. ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होने की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।