समाजवादी पार्टी को पार्टी विधायक मनोज पांडेय ने दिया बड़ा झटका
(India) उत्तरप्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है | सपा विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही साथ पार्टी विधायक मनोज पांडे ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है | मनोज पांडे पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से सपा विधायक हैं। कहा जा रहा है कि मनोज पांडेय रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।