उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड 2024 की 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू
(India) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी है वहीं परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा कि उनके मन में प्रश्न पत्र को लेकर थोड़ा डर और थोड़ा एक्साइटमेंट भी है ,लेकिन पूरी तैयारी की है।बता दें कि आज से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने अपनी 2024 की परीक्षा आज से शुरू कर दी है,इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 210354 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है,जिसमे 10वी में 115606 परीक्षार्थी जबकि 12वी में 94748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल है।बता दें कि परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को समाप्त होंगी।10 वी कक्षा में रेगुलर परीक्षार्थी की बात करें तो 113281 परीक्षार्थी रेगुलर समलित होंगे।जबकि 2325 प्राइवेट परीक्षार्थी समलित होंगे।
इस प्रकार 10वी में इस बार115606 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।वहिं 12वी कक्षा में रेगुलर(संस्थागत) परीक्षार्थी 90351 परीक्षार्थी शामिल है जबकि प्राइवेट परीक्षार्थी में 4397,इस प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 94748 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।वहीं 10वी और 12 वी में कुल 210354 परीक्षार्थी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।