मसूरी विधानसभा में कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया
(India) पहाड़ों की रानी मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार किए जाने को लेकर टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रभारी वह पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रसाद नैथानी को शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी पहचान बनाने वाले सेम्यूल चंद्र को भी प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ करके स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है वहीं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच में जा रही है । उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा में ढाई हजार पोलिंग बूथ है जिनको मजबूत किया जा चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।