पीएम मोदी ने आज तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी
(India) पीएम मोदी ने आज तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी | पीएम ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 लाइट हाउसों में पर्यटक सुविधाएं भी देश को समर्पित कीं | देश के पहले हाइड्रोजन हब में बंदरगाह - अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज मौजूद हैं। इस जहाज का निर्माण ग्रीन बोट इनिशिएटिव के तहत किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की नींव रखी | और साथ ही साथ 1,477 करोड़ रुपये की लागत से कन्याकुमारी, नागरकोइल और तिरुनेलवेली से चेन्नई तक रेल परियोजनाओं और 4,586 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।