(India)
कांग्रेस के 6 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा सीट गंवाने के बाद कांग्रेस में संघर्ष,कांग्रेस दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता का प्रस्ताव लेकर आई | नए सीएम के लिए अग्निहोत्री चर्चा में नजर आये | सीएम सुखविंदर सुक्खू को अपना मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ सकता है, विधायक दल का नया नेता (सीएम) चुनने के लिए बुधवार शाम या देर रात विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है | इसके लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे है | हिमाचल प्रदेश में छह विधायकों की बगावत झेल रही कांग्रेस की मुश्किलें विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे से बढ़ गई हैं, डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस आलाकमान सक्रिय हो गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।