राजभवन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा
(India) उत्तराखंड में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने जा रहा है, राजभवन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेज दिया है। राष्ट्रपति भवन से विधायक को मंजूरी मिलते ही UCC को प्रदेश में कानूनी रूप दे दिया जायेगा। राजभवन स्तर से भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सभी परीक्षण किए गए हैं। लेकिन विधेयक में कई राष्ट्रीय कानून का अधिरोहण होने की वजह से राजभवन की ओर से बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन की ओर से पहले विधेयक विधायी विभाग को भेजा गया था। जिसके बाद विधायी ने UCC विधेयक का गहनता से परीक्षण किया, फिर राज्यपाल के पत्र के पत्र के साथ बिल को राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रपति की ओर से बिल को मंजूरी मिल सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।