राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य करार  दिया गया
(India) हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विधायकों की अयोग्यता की जानकारी दी | हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्हें पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है | अयोग्य ठहराए गए कांग्रेसी विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलाहर से देवेंद्र भुट्टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं। फिलहाल सुखविंदर सिंह सुक्खू बने रहेंगे हिमाचल के सीएम, पर्यवेक्षक आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को सौंपेंगे रिपोर्ट | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे अगला फैसला |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।