(India)
यौन उत्पीड़न-जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को TMC ने 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया | यौन उत्पीड़न-जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां खिलाफ टीएमसी की बड़ी कार्रवाई करते हुए TMC नेता शेख शाहजहां को TMC ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया | और साथ ही साथ TMC पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि एक पार्टी है जो सिर्फ बोलती रहती है, तृणमूल जो कहती है वह करती है | TMC नेता शेख शाहजहां को तृणमूल ने दिया बड़ा झटका | संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके दो सहयोगियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर लंबे समय तक महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है | पुलिस इस मामले में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।