2021 महाकुंभ में कोविड जांच में फर्जीवाड़ा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में
(India) 2021 महाकुंभ में कोविड जांच में फर्जीवाड़ा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है | चंडीगढ़ ईडी की जांच के बाद पटेल नगर थाने में देहरादून के कारगी चौक स्थित डीएनए लैब के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है | आरोप है कि लैब संचालक ने कुंभ मेले 2021 में कोविड जांच में फर्जीवाड़ा कर सरकार से 84 लाख रुपए लिए थे | बता दें कि ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रिकॉर्ड में अधिकतम एंट्री नकली है | लैब संचालक ने रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा किया है | पूर्व में भी हरिद्वार की तीन लैब संचालकों के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज है | लेकिन अब ईडी ने देहरादून के डीएनए लैब के संचालक पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है | देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।