कोलकाता के राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई
(India) कोलकाता के राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई | इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और इसे प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात बताया | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के समक्ष राज्य के लंबित बकाए का मुद्दा भी उठाया | दोनों नेताओ ने विभिन्न चीजों पर वार्तालाप किया, साथ ही कुछ खास राजनीति से अलग चीजों पर बात की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो रेल, बिजली और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रोजेक्ट का मकसद राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।मोदी 2 दिन के दौरे पर 1 मार्च की दोपहर बंगाल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हुगली के आरामबाग में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद कोलकाता के राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुई।मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- यह प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात थी। मैं किसी भी राजनीतिक चीजों पर चर्चा नहीं की, क्योंकि यह बिल्कुल भी राजनीतिक मुलाकात नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।