(India)
महाशिवरात्री प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा त्योहार भी है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि सृष्टि के आरंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रवींद्रपुरी इलाके में शिवलिंग के आकार का एक प्राचीन शिव मंदिर है। दावा किया जाता है कि ये देश का सबसे बड़ा शिवलिंग है। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि दो सदी पुराने इस बनखंडी महादेव मंदिर को बनखंडी साधुबेला आश्रम ने बनवाया था और ये परंपरागत शैली से अलग है। शिवलिंग के आकार का ये अनोखा मंदिर 50 फीट लंबा है और इसका व्यास 30 फीट से ज्यादा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में पूजा करने से उनका मन शांत रहता है। महाशिवरात्रि करीब आते ही बनखंडी महादेव मंदिर में रौनक बढ़ जाती है। लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान महादेव की पूजा की तैयारी में जुटे दिखते हैं। भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उनके इस दिव्य मिलन को हर साल फाल्गुन महीने में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।