प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की भारी कटौती
(India) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है | प्रधानमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की जा रही है | इस कटौती के बाद अब जयपुर में 806.50 रुपए और दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए हो गई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज महिला दिवस के मौके पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये कम करने का फैसला किया है | इससे देश भर के लाखों परिवारों पर राजकोषीय बोझ काफी कम हो जाएगा, खासतौर से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा | इस पहले भी एक बार और कीमतों में बदलाव किया गया था | रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से देश के 33 करोड़ उपभोक्ता को लाभ होगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।