भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला , मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अन्तिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का चुनाव किया | टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए। तीसरे दिन शनिवार को भारत पहली पारी में 477 रन पर ऑलआउट हो गई थी | अल्पाहार तक इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। एक विकेट कुलदीप यादव को मिला। भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, यशस्वी जायसवाल 57, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।