(India)
अरुणाचल प्रदेश का तवांग जिला जहां भारत की सीमा चीन से लगती है। तवांग जिले में भारत और चीनी सैनिकों के बीच दिसंबर 2022 भिड़ंत हुई थी। वहीं तवांग जाने का रास्ता पहाड़ों से गुजरता है, जिनकी ऊंचाई करीब 14 हजार फीट है। वहां का न्यूनतम तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। वहीं कभी-कभी तेज बर्फबारी के चलते कई महीने तक रास्ता बंद रहता है। लेकिन अब साल 2024 से ऐसा नहीं होगा। क्योंकि तवांग जिले में भारतीय सेना के लिए सेला टनल बन चुका है, अब अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से तवांग जाने का रास्ता 12 महीने खुला रहेगा। इसके साथ ही ये दूरी सिर्फ 8 घटे में आसानी से तय हो जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी डबल लेन टनल का उद्घाटन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।