भारत की पहली स्टंट वुमन कहलाती है, रेशमा पठान
(India) फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट डबल की काफी अहमियत है | कई बार जो बड़े-बड़े कलाकार नहीं कर पाते, उनके बदले यह स्टंट डबल काम करते हैं | भारतीय फिल्मों में भी इसका चलन शुरू से रहा है | ज्यादातर मेल एक्टर के लिए स्टंट डबल के यूज होते हैं | लेकिन कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिसमें एक्ट्रेसज को भी एक्शन या ऐसे कई सीन करने पड़ते थे, जो वह नहीं कर सकती थीं | ऐसे में उन्हें भी एक महिला बॉडी डबल की जरूरत होती थी | आज हम देश की पहली स्टंट वुमन रेशमा पठान की कहानी के बार में जानेंगे | रेशमा फिल्म शोले में हेमा मालिनी की बॉडी डबल बनी थीं। रेशमा अपने करियर में हेमा मालिनी, वहीदा रहमान, शर्मिला टैगोर, रेखा, मौसमी चटर्जी, नीतू कपूर, मीना कुमारी और मुमताज जैसी बड़ी एक्ट्रेसेज की बॉडी डबल बन चुकी हैं। रेशमा पठान पर द शोले गर्ल नाम से फिल्म भी बन चुकी है। एक्ट्रेस बिदित बाग ने रेशम पठान का किरदार निभाया था | सभी एक्ट्रेस के साथ रेशमा के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। परतु रेशमा पठान ने एक्ट्रेस रेखा की तारीफ़ में यहां तक कहा की रेखा भी रेशमा को बहुत मानती थीं। शोले की शूटिंग के दौरान हेमा उन्हें अपने बगल में बिठाकर खाना खिलाती थीं। रेशमा पठान स्टंट डबल ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं | रेशमा पठान के चाचा, फाइट डायरेक्टर एस.अज़ीम उनके टॉमबॉय बिहेवियर से प्रभावित हुए, और उन्होंने अभिनेत्री लक्ष्मी छाया के डबल के लिए उनकी पहली फिल्म 'एक खिलाड़ी बावन पत्ते' का ऑफर दिया. इस फिल्म के लिए रेशमा ने 175 रुपये कमाए | काफी सारे एक्शन सीन ने उनको गभीर चोटे आ जाती थी फिर भी वो शूटिंग चालू रखतीं थी | क्योंकि उन पर अपने घर की पूरी जिम्मेदारियां थी | रेशमा पठान को 'शोले गर्ल' के नाम से जाना जाता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।