हरियाणा में नए सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हुआ
(India) हरियाणा में नए सीएम नायब सैनी की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। मंगलवार (13 मार्च) को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पास किया गया। इस पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि सीक्रेट वोटिंग कराओ, लेकिन स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ। इससे पहले जब मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में विश्वासमत रखा तो जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए। एक निर्दलीय बलराज कुंडू ने भी कार्यवाही छोड़ दी। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें। वहीं विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा आए और मनोहर लाल खट्टर की तरफदारी की, लेकिन उसके बाद जो चीरहरण हुआ, वैसा द्रौपदी के साथ भी नहीं हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।