(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह 1 लाख स्ट्रीट वेंडरों को योजना के तहत लोन भी बांटेंगे। PM स्वनिधि स्कीम को 1 जून, 2020 को लॉन्च किया गया था। देश भर में 62 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को 10,978 करोड़ रुपए से अधिक का लोन बांटा जा चुका है। अकेले दिल्ली में लगभग 2 लाख लोन बांटे गए हैं, जिनकी राशि 232 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर की भी आधारशिला रखेंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो अतिरिक्त कॉरिडोर लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की आधारशिला भी रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।