(India)
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं. ये छापेमारी संदेशखाली में शाहजहां के ईंट भट्ठे के साथ-साथ धमखाली में उसके ठिकाने पर भी की जा रही है। ईडी के अधिकारी भारी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों को अपने साथ लेकर आए हैं। बता दें कि 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल राशन घोटाला मामले में अकुंजीपारा स्थित शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने पहुंचे ED अधिकारियों पर करीब 200 स्थानीय लोगों ने हमला किया था | इस झड़प के दौरान कई अधिकारी घायल हो गए थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।