कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामला
(India) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामला | पूर्व सीएम पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज | यह मामला 2 फरवरी को बेंगलुरु का है | सूत्रों मुताबिक बताया जा रहा है कि 81 साल के बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री थे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है | शिकायत में आरोप लगाया गया कि यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को हुआ जब मां और बेटी धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने येदियुरप्पा के पास गई थीं। POCSO एक्ट के तहत FIR में दावा किया गया है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पीड़िता को एक कमरे के अंदर खींचकर कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित मारपीट की शिकायत की |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।