लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा
(India) लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को तारीख का ऐलान होगा | कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा | इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा | जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 6 या 7 चरणों में करवा सकता है | इससे पहले चुनाव आयोग की आज बैठक हुई। जहां चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।