प्रवर्तन निदेशालय के समन मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए
(India) प्रवर्तन निदेशालय के समन मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए | पेशी के एक मिनट बाद कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (7 मार्च) को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। ईडी ने बुधवार (6 मार्च) को कोर्ट में कई समन की अनदेखी करने पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की मांग की थी। | ईडी के समन का पालन नहीं करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के बांड और 1 लाख रुपये के सुरक्षा बांड पर नियमित उपस्थिति से राहत दी। सीएम अरविंद केजरीवाल का यह भाव : ये लोग शराब घोटाले के माध्यम से मुझे गिरफ्तारी कर दिल्ली सरकार को गिराना चाहते हैं। उनकी हर तहर की कोशिशों के बावजूद आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक नहीं टूटा | आम आदमी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं ओर दिल्ली सरकार एक मजबूत सरकार है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।