(India)
लोकसभा चुनाव 2024 में इतिहास बनना तय है। अगर नरेंद्र मोदी की सानिध्य में बीजेपी सरकार जीत की हैट्रिक बनाती है, तो ये एक इतिहास बनेगा। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी नेता होंगे, जो लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाएंगे। अगर नतीजे बीजेपी के खिलाफ गया फिर भी एक इतिहास बनेगा। आपको बता दे की इस लोक सभा चुनाव का मुकाबला नरेंद्र मोदी वर्सेज विपक्ष है। वहीं राजनीतिक नजरिये से इसे एनडीए बनाम इंडी गठबंधन का है। इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी को 370 और एनडीए को मिलाकर 400+ सीटें मिलेंगी। एनडीए से मुकाबले के लिए कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एनसीपी शरद पवार, शिवसेना, डीएमके, सीपीआई समेत कई पार्टियां एकजुट हुईं हैं। वहीं एनडीए के साथ बिहार में जेडीयू, लोकजनशक्ति पार्टी और हम है, जबकि यूपी में सुभासपा, आरएलडी और अपना दल (सोनेलाल) के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।