भारत जोड़ो न्याय यात्रा दादर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि में हुई समापन
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतिम चरण में शामिल होने के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए | यात्रा शनिवार शाम को दादर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि में खत्म हुई | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और शनिवार को 63वें दिन मुंबई में प्रवेश कर गई | 63 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरी। इस दौरान राहुल गांधी ने 6700 किमी का सफर तय किया | यात्रा के आखिरी दिन प्रियंका गांधी मुंबई में अपने भाई के साथ शामिल हुईं | इस दौरान एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और राज्य के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला खुली जीप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।