(India)
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की भी बैठक होगी, जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के बाकी के उम्मीदवारों के नामों पर भी फैसला लिया जाएगा। घोषणापत्र समिति ने मसौदा दस्तावेज पहले ही सीडब्ल्यूसी को उसकी मंजूरी के लिए भेज दिया है। सीडब्ल्यूसी 19 मार्च को बैठक करेगी और मसौदा घोषणापत्र को मंजूरी देगी। कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग लिस्ट में कुल 82 उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।