CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली, एके-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद
(India) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से समीप गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये और साथ ही साथ एके-47 समेत हथियारों का जत्था बरामद भी किये गए | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में मारें गए वे चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं। गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल की जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली के कोलामरका पहाड़ों के पास सी60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों की संयुक्त कार्रवाई में चार नक्सलियों के शव बरामद किये गये |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।