कांग्रेस के तीनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का मुद्दा उठाया
(India) तीनों कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का मुद्दा उठाया | प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की आला कमान ने विपक्ष पर जमकर निशान साधा | साथ ही साथ लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है | यह लोकतंत्र पर हमला है | पिछले एक माह से हम अपने 285 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं कर पाये हैं | अगर हम कोई काम नहीं कर पाएंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा, और कैसे कमजोर व्यक्ति की आवाज उठेगी | जिस चुनावी चंदा योजना को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध और असंवैधानिक बताया है, उसके तहत बीजेपी ने अपने बैंक खातों में हजारों करोड़ रुपये जमा कराए हैं | दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, जिससे हम पैसे के अभाव में बराबरी के आधार पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं | यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला जाने वाला खतरनाक षड्यंत्र है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।