भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी
(India) भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी,
भारतीय स्टेट बैंक ने जानकारी में बॉन्ड के सीरियल नंबर भी निर्धारित किए | पिछली बार सुप्रीम कोर्ट ने यह जानकारी न होने पर एसबीआई के चेयरमैन को फटकार लगाई थी | नए आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने उन यूनिक बॉन्ड नंबरों का खुलासा करने का भी आदेश दिया | कोर्ट ने कहा- 21 मार्च शाम 5 बजे तक एसबीआई चेयरमैन भी हलफनामा दाखिल करें कि उन्होंने सारी जानकारी दे दी है |
आखिर चुनावी बॉन्ड क्या है, चुनावी बॉन्ड योजना 2017 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश की गई थी। केंद्र सरकार ने 2 जनवरी 2018 को इसे अधिसूचित किया। यह एक तरह का वचन पत्र है। इसे बैंक नोट भी कहा जाता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।