लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को 57 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
(India) लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को 57 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है | सूची में कर्नाटक, महाराष्ट्र,अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की कई सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है | कांग्रेस की इस सूची में राजस्थान की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है | जबकि एक सीट गठबंधन लिए छोड़ी गई है | कांग्रेस ने जयपुर शहर से सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है | श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से कुलदीप इंदौरा,जैसलमेर-बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल, झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन भाया और पाली से संगीता बेनीवाल को टिकट दिया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।