लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने न केवल कई पुलिस नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है | बल्कि क्षेत्र में कई स्थानों पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च भी निकाला गया | फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने न केवल संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों दौरा किया | बल्कि लोगों को चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील भी की, वहीं इस मौके पर मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है....।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।