दिल्ली में आज शाम बीजेपी CEC की बैठक होगी
(India) दिल्ली में आज शाम बीजेपी CEC की बैठक होगी। जिसमें शेष रही सीटों के लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी। बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह सहित समिति सदस्य मौजूद रहेंगे। राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की बाकी बची सीटों पर लिस्ट आज रात तक जारी हो सकती है। राजस्थान की 10 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी की जयपुर में हुई बैठक में नाम पर चर्चा हो चुकी है. उसके बाद अब दिल्ली की बैठक में नाम तय होंगे | भारतीय जनता पार्टी मणिपुर, मेघालय और नगालैंड में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बीजेपी ने फैसला किया है कि इन राज्यों की रीजनल पार्टियों को अपना समर्थन देगी। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 22 मार्च को कहा, ''मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दोनों सीटों शिलांग और तुरा पर NPP प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।'' उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।