शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो रही
(India) दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश करेगी। अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी... अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को ईडी ने 22 मार्च को अदालत में पेश किया था और अदालत ने केजरीवाल को छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।