2 अप्रैल को पीएम मोदी का राजस्थान दौरा,पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू
(India) 2 अप्रैल को पीएम मोदी का राजस्थान दौरा है...जानकारी के मुताबिक जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कोटपूतली में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी....कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में पीएम मोदी की सभा प्रस्तावित है...पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है... प्रदेश बीजेपी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मोदी की सभा के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है....उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की राजस्थान में ये पहली जनसभा होगी....इससे पहले विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया था....पीएम मोदी की अंतिम जनसभा राजस्थान में 23 नवम्बर, 2023 को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजसमंद के देवगढ़ में हुई थी....वहीं पीएम मोदी ने इसी साल 25 जनवरी को गुलाबी नगरी जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर के पर्टयन स्थल पर घूमते हुए रोड शो किया था |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।