'गगन शक्ति' के नाम से भारतीय वायु सेना का  सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभ्यास सोमवार से शुरू
(India) भारतीय वायु सेना का सोमवार से देश का सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभ्यास 'गगन शक्ति' के नाम से हो रहा है। इसमें देश के सभी वायु सेना स्टेशन की भागीदारी होगी। इस युद्धाभ्यास का आयोजन 10 अप्रैल तक पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। बताया जा रहा है कि 10 दिन तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में वायु सेना के करीब 10 हजार वायु सैनिक हिस्सा लेंगे...रक्षा मंत्रालय से जारी जरूरी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के सभी हवाई अड्डे सक्रिय रहेंगे। इसमें तेजस, राफेल, सुखोई 30, जगुआर, ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे, प्रचंड सहित कई लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर हिस्सा लेंगे। ‘गगन शक्ति’ के तहत इसमें उत्तरी और पश्चिमी मोर्चे को संयुक्त रूप से शामिल करते हुए अलग-अलग हिस्सों में वायु सेना अभ्यास करेगी। इसमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और लड़ाकू हेलिकॉप्टर अलग अलग वायु सेना अड्डे से उड़ान भरेंगे और राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बनाए गए टारगेट पर निशाना साध दुश्मन को तबाह करेंगे। भारतीय वायु सेना की तमाम तैयारियों में भारतीय थल सेना साथ दे रही है। रक्षा मंत्रालय ने इस अभ्यास के तहत ऑपरेशनल रेल मोबिलाइजेशन प्लान को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत करीब 10 हजार वायुसैनिकों और गोला-बारूद की पूरे देश में आवाजाही की सुविधा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।