दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब अगले 15 दिनों तक केजरीवाल का नया ठिकाना तिहाड़ जेल होगा। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।