(India)
लोकसभा चुनाव में बसपा की टिकट शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी चर्चा के बीच पार्टी ने 1 अप्रैल को चार दिन पहले घोषित प्रत्याशी गुफरान नूर का टिकट काटकर भाजपा में सक्रिय हितेंद्र उपाध्याय बंटी को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है। रीयल स्टेट कारोबारी बंटी लंबे समय से ब्राह्मण समाज की सियासत करते आ रहे हैं। ऐन मौके पर उनको टिकट के तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं और जिले भर में तरह तरह की चर्चाएं हैं। दरअसल बसपा ने 28 मार्च को एआईएमआईएम नेता गुफरान नूर को टिकट दिया गया था। मगर अभी वे कुछ तैयारी कर पाते, उससे पूर्व अचानक दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई जिस दिन तबियत खराब हुई। उसी दिन से उनके टिकट कटने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।