(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से की साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचकर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के कोटपुतली में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं, जो जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और आम चुनाव 2024 के लिए मतगणना 4 जून 2024 को होगी। संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को बदलाव के लिए मजबूर किया है | कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन 2014 के बाद मोदी ने गरीबी हटाने का काम कर के दिखाया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।