(India)
मथुरा भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी ने यमुना पूजन किया | बता दे की भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी कल नामांकन दाखिल करेगी | सीएम योगी आदित्यनाथ नामांकन में मौजूद रहेंगे | बीजेपी ने तीसरी बार सांसद हेमा मालिनी पर दाब खेला है | भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी लगातार प्रचार प्रसार में जुटी हुई है | आज हेमा मालिनी ने यमुना के विश्राम घाट पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की | यमुना में दुग्धाभिषेक करने के बाद मीडिया से रूबरू हुई | उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि यमुना मां का शुद्धिकरण होना चाहिए | हमने उन्हें भरोसा दिया है और हम इस और लगातार प्रयास कर रहे हैं ,और जल्द ही यमुना अविरल होगी | हेमा मालिनी ने बताया कि कल वह नामांकन दाखिल करेगी | उससे पहले वह मां यमुना की पूजा करने के लिए आई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।