लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी
(India) लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है | हरिद्वार में कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। चयनिका उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर योजना और केदारनाथ मंदिर में हुई सोने की चोरी जैसे मुद्दों पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर से कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जोरशोर से जनता के सामने भाजपा की सच्चाई को रखा जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।