(India)
पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया है | हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव के समय में ऐसी अफवाहें फैलती रहती हैं | साथ ही ये भी बताया कि 2021 में मेरा भाजपा छोड़ने का कोई इरादा नहीं था लेकिन अफवाहों के चलते मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया | हालांकि दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत का निष्कासन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया गया है और उनकी सदस्यता ग्रहण करने का फैसला भी केंद्रीय नेतृत्व का होगा |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।