भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आज आखिरी दिन
(India) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग का आज यानी शुक्रवार को आखिरी दिन है। RBI गर्वनर शक्तिकांत दास आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेपो रेट समेत इस मीटिंग में हुए सभी फैसलों का ऐलान करेंगे। यह तीन दिवसीय मीटिंग 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। ये वित्त वर्ष 2024-25 की RBI की पहली MPC मीटिंग है। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। जानकारों के अनुसार, RBI इस बार भी रेपो रेट यानी इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करेगा। अभी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बनी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।