चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना को कारण बताओ नोटिस जारी किया
(India) चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली की मंत्री और एएपी नेता आतिशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने उनके बीजेपी पर दिए गए बयान पर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ दिन पहले आतिशी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर आया था। चुनाव आयोग के जारी नोटिस में कहा गया है, "वे दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं। मतदाता सार्वजनिक मंच से अपने नेताओं की कही गई बातों पर विश्वास करते हैं। पोल पैनल ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एएपी नेता के दिए गए बयानों का "फैक्चुअल आधार" होना चाहिए और क्योंकि दिए गए बयानों की सत्यता पर विवाद हुआ है, इसलिए उन्हें फैक्ट्स के साथ अपने दिए गए बयान का जवाब देना चाहिए। एएपी नेता आतिशी को सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।