(India)
नैनीताल के धारी लेटीबूंगा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | धारी लेटीबूंगा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया | सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों के बदौलत इस बार भाजपा 400 पार सीट जीतने जा रही है | सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह मुस्लिम लीग घोषणा पत्र है | साथ ही कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।