(India)
आज मुंबई में तीनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले का ऐलान किया,लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हुआ | विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारा एक बड़ा मुद्दा रहा है। कई बैठकों के बाद भी पार्टियां यह तय नहीं कर पाईं कि किसके खाते में कितनी सीटें जाएंगी | इस बीच 27 मार्च को शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी | मुंबई साउथ सेंट्रल, भिवंडी, सांगली और सतारा सीटों को लेकर भी एमवीए नेताओं के बीच सहमति बन गई है | इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में कांग्रेस 17 सीटों पर, एनसीपी 10 सीटों पर और शिवसेना (ठाकरे ग्रुप) 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।