(India)
सोमवार शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक या रोड शो चलेगा. जिसमें आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल विधानसभा सीट को कवर किया जाएगा. रथ पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोस प्रत्याशी मंजू शर्मा रहेंगी. जयपुर शहर से लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में होने वाला रोड शो परकोटे में निकलेगा। शाम 6 बजे सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हनुमान मंदिर से रोड शो शुरू होगा। यहां से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पहुंचेगा। इस रूट की दूरी करीब 2.4 किलोमीटर होगी। शाह रोड शो खत्म करने के बाद जयपुर में ही रुकेंगे या वापस दिल्ली जाएंगे, इसका प्लान अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।