गुजरात के सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द किया
(India) बीजेपी के पूर्व डिप्टी मेयर दिनेश जोधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के खिलाफ चुनाव आयोग में नामांकन पत्र की शिकायत दर्ज कराई थी | आज जिला कलेक्टर ने नीलेश कुंभानी को अपने कार्यालय में बुलाया और नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद मौखिक रूप से कुंभानी को उनका नामांकन रद्द करने की जानकारी दी | सूरत लोकसभा सीट से नीलेश कुम्भानी के डमी कैंडिडेट के तौर पर सुरेशभाई पडसाला ने भी फॉर्म भरा है | अगर नीलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द हुआ तो सुरेशभाई पडसाला कांग्रेस की ओर से सूरत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं | सूरत लोकसभा सीट के लिए कुल 24 नामांकन फॉर्म भरे गए थे | राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार की पाठशाला चलाने का आरोप लगाया | चुनावी बांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दान कारोबार समेत कई अध्याय विस्तार से पढ़ा रहे हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।