(India)
प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को 'विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस' मनाया जाता है। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस, जिसे विश्व पुस्तक दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन का सम्मान करने के लिए यूनेस्को द्वारा पढ़ने, प्रकाशन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान समय में कंप्यूटर और इंटरनेट के प्रति बढ़ती रुचि के कारण लोगों की किताबों से दूरी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि यूनेस्को ने लोगों और पुस्तकों के बीच की दूरी को पाटने के लिए 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पहली बार 23 अप्रैल 1995 को मनाया गया था। यूनेस्को ने विशेष रूप से विलियम शेक्सपियर और मिगुएल सर्वेंट्स जैसे साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित करने के लिए 23 अप्रैल को इस दिन को चुना था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।